फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने फिल्म अतरंगी रे के सह-कलाकार धनुष के साथ शेयर की फोटो, लिखी यह बात

Mon, 13 Dec 2021 01:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म अतरंगी रे के सह-कलाकार धनुष के साथ सेल्फी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर धनुष के साथ सेल्फी शेयरक करते हुए लिखा है कि आज मेरी अतरंगी रे के को-स्टार धनुष का फोन आया। उन्होंने कहा, सर, मैं हमेशा आपकी ओर देखता हूं। इस पर मैंने जवाब दिया, मैं आपकी अद्भुत प्रतिभा को देखता हूं। फिर हम दोनों ने ऊपर देखा और यह हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'अतरंगी रे' - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई सेल्फी में धनुष और अक्षय कुमार मुस्कराते हुए दिख रहे हैं। अक्षय कुमार ने खुद ही यह सेल्फी ली है और धनुष मोबाइल फोन के कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फोटो में अभिनेता अक्षय कुमार ने ग्रे जंपसूट और ब्लैक कैप पहनी हुई है। जबकि, धनुष ने गहरे नीले रंग की जैकेट के नीचे काले रंग की टी-शर्ट और हल्के नीले रंग की पैंट पहनी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अक्षय कुमार द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। धनुष ने भी यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, फिल्म अतरंगी रे का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद, सर। आपके साथ काम करना धमाकेदार था। यह लिखते हुए उन्होंने एक्टर अक्षय कुमार को टैग  किया।


 

4 of 5
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर पिछले महीने रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार हैं। सारा ने ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, 'अतरंगी रे का ट्रेलर अभी आउट। आप सभी के साथ इन जादुई पलों को साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। पेश है मेरी रिंकू मेरे सभी दर्शनार्थियों के लिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतरंगी रे में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सज्जाद की भूमिका निभाई है। उन्होंने इस फिल्म के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, इस प्रेम कहानी के पागलपन को महसूस करने का समय आ गया है। अतरंगी रे ट्रेलर आउट। फिल्म अतरंगी रे में धनुष ने विष्णु की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है और भूषण कुमार की टी-सीरीज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा इस मूवी का निर्माण किया गया है। 

फिल्म अतरंगी रे 24 दिसंबर को केवल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें