फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harnaaz Sandhu Photos: मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज संधू, फिनाले की तस्वीरों में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

Mon, 13 Dec 2021 11:44 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज संधू - फोटो : Amar Ujala
मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू को ने अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत का 20 सालों का इंतजार भी पूरा हुआ। इससे पहले सुष्मिता सेन ने साल 2000 मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस साल 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। 75 प्रतिभाशाली महिलाओं में से टॉप 3 में भारत की हरनाज संधू ने भी अपनी जगह बनाई। साउथ अफ्रीका की लालेला मसवाने सेकेंड रनरअप रही और पराग्वे री नागिया फरेरा को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया। इन दोनों सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स विजेता बनी। सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स 2021 फिनाले की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हरनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : harnaazsandhu_03/ instagram
हरनाज सीक्वेंस गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे की मुस्कान उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही थी। मॉडल और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू चंडीगढ़ के एक पंजाबी परिवार से आती हैं। डांस, घुड़सवारी और घूमना उनके शौक हैं। हरनाज महिला अधिकारों पर अपनी मजबूत राय रखती हैं और फाइनल में एक सवाल के जवाब महिलाओं के अधिकारों के ऊपर अपने मजबूत विचार रखने के बाद, हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स का विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन

3 of 5
हरनाज संधू - फोटो : harnaazsandhu_03
हरनाज ने स्विमसूट राउंड के दौरान मैरुन कैप स्लीव मोनोकिनी पहनी थी। उन्होंने बहुत ही ग्रेसफुली रैंप वॉक की। जिसके बाद शीर्ष दस में उनकी जगह पक्की हुई। यहां देखें अन्य तस्वीरें...
 

4 of 5
मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की। बॉलीवुड की दिया मिर्जा भी इस समारोह का हिस्सा बनने पहुंचीं थी। उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम/ harnaazsandhu_03
मिस यूनिवर्स के खिताब को जीतने से पहले हरनाज ने अपनी नेशनल पोशाक पहनी थी। उन्होंने यह पारंपारिक पोशाक भारत को समर्पित किया था। यह भारतीय परिधान शाही परिधान में यह दीवा बेहद खूबसूरत लग रही थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें