साउथ के सुपरस्टार धनुष अभिनीत फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हुई। फिल्म आज यानी 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। निर्देशक मिथरन आर जवाहर के निर्देशन में इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' में धनुष के अलावा दमदार अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। पहले ही दिन एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक है। इससे उम्मीद बंधती दिख रही है कि ओपनिंग डे में फिल्म का कलेक्शन शानदार होने वाला है। बता दें कि यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।