फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: बेटा होने का दावा करने वाले दंपति को धनुष ने भेजा लीगल नोटिस, कहा झूठ फैलाने से नहीं रुके तो...

Sat, 21 May 2022 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धनुष-कथिरेसन और मीनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अभिनेता धनुष इन दिनों चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मदुरै का एक दंपति काफी वक्त से अभिनेता पर अपना बायोलॉजिकल बेटा होने का दावा कर रहा है। अब जाकर धनुष और उनके पिता कस्तूरी राजा ने दंपति के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है। नोटिस में कहा गया है कि दंपति को यह कहना बंद करना होगा कि धनुष उनके बेटे हैं। साथ ही नोटिस में दंपति से प्रेस कांफ्रेंस में यह बयान भी जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

2 of 4
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष के वकील ने चेताया
नोटिस में धनुष के वकील एस हाजा मोहिदीन गिष्टी ने दंपति से इस तरह के दावे बंद करने के लिए कहा है। गिष्टी ने कहा है, 'मेरे क्लाइंट आप दोनों से कह रहे हैं कि उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाने से बचें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मेरे क्लाइंट अपने अधिकारों की रक्षा के लिए और आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए कोर्ट में अपील करने के लिए बाध्य होंगे। आप दोनों पर मानहानि और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 4
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
शर्त न मानने पर दस करोड़ रुपये मानहानि का दावा
धनुष और उनके पिता ने दंपति को एक प्रेस स्टेटमेंट जारी करने के लिए कहा है, जिसमें उन्हें अभिनेता पर झूठे आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी होगी। नोटिस के मुताबिक, ऐसा न करने पर, दंपति को मुआवजे के तौर पर मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपए देने होंगे। बता दें कि अभिनेता ने पहले कहा था कि यह मामला उनसे जबरन वसूली के प्रयास में किया गया था। आपको बता दें, मदुरै हाई कोर्ट की बेंच द्वारा काथिरेसन की याचिका खारिज होने के बाद मद्रास हाई कोर्ट द्वारा इस मामले के संबंध में धनुष के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। कथिरेसन और मीनाक्षी ने दावा किया था कि धनुष उनका तीसरा बेटा है और वह कथित तौर पर अपना शहर छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए चेन्नई चला गया था।
विज्ञापन

4 of 4
धनुष - फोटो : ट्विटर
कई प्रोजेक्ट में नजर आएंगे
काम की बात करें तो धनुष को आखिरी बार तमिल फिल्म 'मारन' में देखा गया था। उनके पास कई और फिल्में हैं, जिसमें नेटफ्लिक्स 'द ग्रे मैन' भी शामिल है। इसमें वह क्रिस इवांस और रयान गोसलिंग सहित हॉलीवुड की स्टारकास्ट भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें