फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर रजनीकांत की तरह ही है सुपरस्टार धनुष का स्टारडम, एक फिल्म के लिए लेते हैं 10 करोड़ तक फीस

Thu, 25 Jul 2019 05:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dhanush

साउथ के पॉपुलर एक्टर और सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद धनुष 28 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते है। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। आज आपको धनुष की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 35 की उम्र में ही धनुष 64 करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Dhanush
धनुष के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 करोड़ रुपए है। ये घर उन्होंने 2013 में खरीदा है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। इतना ही नहीं धनुष लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। धनुष के पास ऑडी A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series - II जैसी लग्जरी कारें हैं। इन गाड़ियों की शुरुआती कीमत 5 करोड़ से ज्यादा है। 
विज्ञापन

3 of 5
dhanush and Aishwarya
TOI की रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे अन्य एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं। उनका स्टारडम बिल्कुल अपने ससुर रजनीकांत की तरह ही है। साल 2011 में फिल्म 'आदुकलम' के लिए धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

4 of 5
Dhanush
धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक कस्तूरी राजा के बेटे हैं। धनुष का असल नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष ने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामाई' से एक्टिंग करियर शुरू किया। साल 2003 में आई धनुष की फिल्म 'तिरुदा तिरुदी' ब्लॉकबस्टर हिट रही। इसी फिल्म के बाद से धनुष को साउथ सिनेमा में पहचान मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhanush
धनुष कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो शेफ बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने की भी सोची थी। वो कहते हैं, मेरे पिता कस्तूरी राजा डायरेक्टर थे जब भी कोई एक्टर घर आता था तो मैं खुद को कमरे में बंद कर लेता था। बाद में पिता और भाई के कहने पर मैंने फिल्मों में हाथ आजमाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें