फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubera: मुश्किल में फंसी धनुष की 'कुबेर', फिल्म के शीर्षक को लेकर निर्माताओं पर लगा ये आरोप

Wed, 26 Feb 2025 10:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kubera: धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कुबेर' अब मुश्किल में फंस चुकी है। दरअसल, इसके निर्माताओं पर फिल्म का शीर्षक चोरी करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
1 of 5
कुबेर - फोटो : एक्स: @SVCLLP
साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। सभी किरदारों के फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चुके हैं। वहीं, इस बीच अब खबर है कि 'कुबेर' अब मुश्किल में फंस चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
कुबेर - फोटो : इंस्टाग्राम: @SVCLLP
फिल्म के निर्माताओं पर लगा आरोप
करीमकोंडा नरेंद्र नाम के एक टॉलीवुड निर्माता ने दावा किया है कि उन्होंने नवंबर 2023 में तेलुगु फिल्म निर्माता परिषद के साथ कुबेर शीर्षक पंजीकृत किया था और उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा कर लिया है। नरेंद्र ने निर्देशक शेखर कम्मुला पर शीर्षक के उल्लंघन का आरोप लगाया और शीर्षक बदलने या उन्हें हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की। नरेंद्र ने तेलुगु फिल्म चैंबर से हस्तक्षेप करने और न्याय करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कुबेर - फोटो : एक्स: @iamRashmika
फिल्म की शूटिंग पूरी
वहीं, इन आरोपों पर अब तक 'कुबेर' की टीम, धनुष या नागार्जुन में से किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। शीर्षक की मुसीबत के बीच शेखर कम्मुला की कुबेर की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन की औपचारिकताएं चल रही हैं। फिल्म का टीजर भी पहले ही जारी हो चुका है।

4 of 5
कुबेर - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी
फिल्म में धनुष के किरदार की बात करें तो कुबेर में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंततः एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। रश्मिका और धनुष के साथ फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन, संदीप किशन,  जिम सर्भ और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
शेखर-धनुष की पहली फिल्म
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें