जिंदगी में अगर प्यार है तो तकरार भी है... लेकिन कभी-कभी यही तकरार इतनी गहरी रार में बदल जाती है कि रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। अमर उजाला की सीरीज 'इश्क-विश्क' में आज की प्रेम कहानी कुछ ऐसी ही है। इसमें मोहब्बत है तो इश्क की नजाकत और नफासत भी है। कहानी एक आम लड़के की है, जो एक सुपरस्टार की बेटी पर दिल हार बैठता है, लेकिन एक दिन तलाक भी दे देता है। यह कहानी है धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की, जो इश्क के तूफान पर सवार होकर सात फेरों के बंधन में बंधी और तलाक की दहलीज छूकर वापस लौट आई। यकीन मानिए, यह कहानी पूरी फिल्मी है...