फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush Aishwarya: फिर साथ आ रहे हैं धनुष-ऐश्वर्या! तलाक के एलान के आठ महीने बाद दोनों के रिश्ते में नया मोड़

Tue, 04 Oct 2022 06:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेता धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी  ऐश्वर्या रजनीकांत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक यह कपल तलाक नहीं लेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Dhanush Aishwarya - फोटो : Social media

साउथ अभिनेता धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी  ऐश्वर्या रजनीकांत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक यह कपल तलाक नहीं लेगा।  धनुष और ऐश्वर्या ने इसी साल जनवरी में अपने तलाक का एलान किया था, लेकिन अब दोनों ने अपना इरादा बदल दिया है। जानकारी के मुताबिक धनुष और ऐश्वर्या अब अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते थे। 

 

विज्ञापन

2 of 4
Dhanush Aishwarya - फोटो : Social media
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपने इस फैसले से पहले दोनों के परिवारों ने रजनीकांत के घर पर एक बैठक की। इस दौरान सभी ने धनुष और ऐश्वर्या के तलाक को रोकने का फैसला किया। साथ ही यह भी तय किया कि कपल अपने रिश्ते पर काम करने की कोशिश करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता रजनीकांत ने अपनी बेटी का घर बचाने के लिए काफी कोशिश की।
 

Photos of the Day: उर्फी ने पार की बोल्डनेस की हदें और पलक तिवारी का क्यूट अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

3 of 4
Dhanush Aishwarya - फोटो : Social media
गौरतलब है कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने इसी साल जनवरी में अपने तलाक का एलान किया था। अपने इस फैसले ने कपल से सभी को हैरान कर दिया था। तलाक की घोषणा करते हुए दोनों ने एक संयुक्त पोस्ट भी साझा किया था। इस पोस्ट में लिखा था- हमने 18 साल दोस्त, कपल, माता-पिता के रूप में एक-दूसरे के शुभचिंतक को रूप में बिताए, लेकिन आज हम ऐसी जगह खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक जोड़े के रूप में अलग होने का फैसला किया है, जिससे हम खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका दे सकें। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें अकेला छोड़ दें, जिससे हम इस हालत से डील कर सकें।' 
 

Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चीजों के साथ छेड़छाड़ सही नहीं

विज्ञापन

4 of 4
Dhanush Aishwarya - फोटो : Social media
बता दें कि इस कपल ने साल 2004 में एक-दूसरे से शादी की थी। ऐश्वर्या और धनुष की पहली मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। अपनी शादी के समय धनुष 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की थी। कपल ने बड़ी ही धूमधाम के साथ तमिल रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी।
 

KBC 14: केबीसी को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति! 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब देकर शाश्वत गोयल ने जीती इतनी धनराशि

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें