फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष की फिल्म ने शनिवार को की छप्परफाड़ कमाई, ‘गुस्ताख इश्क’ का बुरा हाल; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Sun, 30 Nov 2025 08:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ और विजय वर्मा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। ‘तेरे इश्क में’ जहां छप्परफाड़ कमाई कर रही है, वहीं ‘गुस्ताख इश्क’ का बुरा हाल है। इसके अलावा बाकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जानिए। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ पर दर्शक खूब प्यार बसरा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। वहीं ‘गुस्ताख इश्क’ दूसरे दिन ही निराश कर रही है। इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में ही सिमट गया है। इन दिनों एक हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ के अलावा कुछ और फिल्में भी सिनेमाघराें में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, जानिए इनकी कमाई कितनी रही। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘तेरे इश्क में’ की दूसरे दिन बढ़ी कमाई 
‘तेरे इश्क में’ का शनिवार को कलेक्शन बढ़ा है। सैकनिल्क के अनुसार इसने रिलीज के दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ओपनिंग डे पर इसने 16 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 33 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 85 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म जिस तरह कमाई कर रही है, उससे लगता है कि अपना बजट जल्द ही वसूल कर लेगी।

विज्ञापन

3 of 5
गुस्ताख इश्क - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘गुस्ताख इश्क’ का लाखों में सिमटा कलेक्शन 
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने दूसरे दिन सिर्फ 45 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 95 लाख रुपये है। इस फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच है। फिल्म की कमजोर कमाई, इस बजट को शायद ही वसूल कर पाए। 

4 of 5
फिल्म ‘जूटोपिया 2’ रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जूटोपिया 2  
हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ भारत में अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म के लीड कैरेक्टर को श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज दी है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 4.85 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ की कमाई घटी
फिल्म ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती’ को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। इन फिल्मों का कलेक्शन अब काफी कम हो चुका है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ ने 9वें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘मस्ती 4’ ने 15 लाख रुपये ही कमाए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें