फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई में टॉप पर ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम 3’ को टक्कर दे रही हॉलीवुड की ये फिल्म; जानें सभी का कलेक्शन

Thu, 16 Jul 2026 07:53 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और 'ईविल डेड बर्न' जैसी अलग-अलग तरह की फिल्में लगी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों ने कल बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं ‘अल्फा’ के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। इस बीच हाल ही में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी रिलीज हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों ने कल बुधवार को कितनी कमाई की।

विज्ञापन

2 of 5
धमाल 4 मूवी - फोटो : साभार-@imdb

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। कल बुधवार को इसने 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 89.75 करोड़ का हो गया है।  

विज्ञापन

3 of 5
अल्फा - फोटो : एक्स

'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में पहुंच गई है। ‘अल्फा’ ने कल बुधवार को 60 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.80 करोड़ का हो गया है।

4 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। अब इसकी कमाई भी लाखों में आ गई है। फिल्म ने कल बुधवार को 50 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 131.35 करोड़ का हो गया है।

ये भी पढ़ें- OTT Release This Week: ‘मां इंटी बंगारम’ से लेकर ‘रक्तांचल 3’ तक, ओटीटी पर रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईविल डेड बर्न मूवी - फोटो : X

'ईविल डेड बर्न' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
इन बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई है, और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल बुधवार को इसने 1.85 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.30 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें