फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची 'धमाल 4', जानें दूसरे शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 17 Jul 2026 09:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhamaal 4: फिल्म 'धमाल 4' आठवें दिन 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है। आज इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। जानिए दूसरे शुक्रवार को इसने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
धमाल 4 - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं। हालांकि सभी बॉलीवुड फिल्मों की कमाई काफी कम हो गई है। 'धमाल 4' का कलेक्शन पहले वीकएंड के बाद घट गया। इसके बाद इसकी कमाई लगातार घटती ही चली गई। फिर भी फिल्म का कलेक्शन लगभग 100 करोड़ रुपये हो गया है। 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' की अब तक की कमाई
  • कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था। वीकएंड पर अपनी कमाई से सबको हैरान करने के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
  • पहले दिन इसने 14 करोड़ रुपये से खाता खोला। 
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये कमाए। 
  • सोमवार को इसने 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • मंगलवार को पांचवें दिन का कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये रहा।
  • बुधवार को इसने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • गुरुवार को इसने 6 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

3 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' का आज का कलेक्शन
अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'धमाल 4' की कमाई में बीते कल के मुकाबले गिरावट आई है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज शुक्रवार को 3.31 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 99.31 करोड़ रुपये हो चुका है। भले ही फिल्म का कलेक्शन घटा हो मगर इसने आज आठवें दिन 100 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है।

4 of 5
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' का कलेक्शन दो हफ्तों के बाद काफी घट गया है। फिल्म पहले ही लाखों में कलेक्शन कर रही थी। आज इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 56.58 करोड़ रुपये हो गया है। इसका बजट 100 से 125 करोड़ रुपये बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
वहीं 'वेलकम टू द जंगल' की भी कमाई काफी घट गई है। 22वें दिन इस फिल्म ने 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बीते कल इसने 50 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 132.01 करोड़ रुपये हो गया है। इसका बजट 125 करोड़ रुपये बताया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें