फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 100 करोड़ की दहलीज पर ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ की हालत बदतर; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Fri, 17 Jul 2026 07:57 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कॉमेडी से लेकर हॉरर तक, हर तरह की फिल्म लगी हुई है। इनमें ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और 'ईविल डेड बर्न' जैसी फिल्में शामिल हैं। जानिए इन फिल्मों ने कल गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं ‘अल्फा’ के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। इस बीच हाल ही में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जानिए इन सभी फिल्मों ने कल गुरुवार को कितनी कमाई की।

विज्ञापन

2 of 5
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। हालांकि एक-दो दिनों से इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। कल गुरुवार को इसने 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 96 करोड़ का हो गया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

विज्ञापन

3 of 5
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X

'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म के लिए पहला हफ्ता अच्छा साबित हुआ था, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई को भारी चोट लगी।

जहां पहले हफ्ते में इसने 47.45 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं ये कलेक्शन घटकर दूसरे हफ्ते में 8.95 करोड़ का हो गया। फिल्म की कमाई अब लाखों में पहुंच गई है। ‘अल्फा’ ने कल गुरुवार को 60 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.40 करोड़ का हो गया है।

4 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। अब इसकी कमाई भी लाखों में आ गई है। फिल्म ने कल गुरुवार को 59 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 131.85 करोड़ का हो गया है।

ये भी पढ़ें- ‘जान का जन्मदिन…’ विक्की कौशल ने प्यार भरे अंदाज में कटरीना को किया बर्थ डे विश; शेयर की क्यूट तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईविल डेड बर्न मूवी रिव्यू - फोटो : X

'ईविल डेड बर्न' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
इन बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई है, और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल गुरुवार को इसने 1.70 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 21 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें