फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: रविवार को की ‘धमाल 4’ ने शानदार कमाई, ‘अल्फा’ नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा; जानें कलेक्शन

Mon, 13 Jul 2026 07:41 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Total Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं ‘अल्फा’ के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने कल रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। इन सबके बीच ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए कल रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

विज्ञापन

2 of 4
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb

'धमाल 4' ने की शानदार कमाई  
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 14 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

कल रविवार को इसने 28.50 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब ‘धमाल 4’ ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 65 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 4
अल्फा - फोटो : एक्स

'अल्फा' नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा वीकएंड का भी ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। फिल्म ने शनिवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं रविवार को भी इसका कलेक्शन इतना ही रहा। रविवार के दिन इसने 2.25 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.60 करोड़ का हो गया है।  

ये भी पढ़ें- सिंगर जान कुमार सानू अस्पताल में हुए भर्ती, वीडियो शेयर कर दी जानकारी; जानें कैसी है तबीयत

विज्ञापन

4 of 4
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

'वेलकम टू द जंगल' की धीमी स्पीड में कमाई जारी
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए करीब 3 हफ्ते होने वाले हैं। रविवार के दिन इसने 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 129.55 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें