Dhamaal 4 Box Office Collection: एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का जलवा बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन किया है। जानिए फिल्म का दूसरे सोमवार का कलेक्शन।
अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'धमाल 4' ने दूसरे वीकएंड के बाद भी अच्छा कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी शुरुआत की। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ। दूसरे वीकएंड पर भी इसने अच्छा कलेक्शन किया। आइए जानते हैं इसने आज दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
धमाल 4
- फोटो : इंस्टाग्राम
'धमाल 4' का कुल कलेक्शन
'धमाल 4' ने आज दूसरे सोमवार को खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 2.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 127.19 करोड़ रुपये हो चुका है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी के अलावा कई चर्चित कलाकार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू
- फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' की अब तक की कमाई
पहले हफ्ते में 'धमाल 4' ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
आठवें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
नौवें दिन इसने 10.25 करोड़ रुपये कमाए।
दसवें दिन इसने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
4 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धमाल 4' से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' से है। आज चौथे दिन इस फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल इसने 21.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 67.95 करोड़ रुपये हो गया है।
'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई
आलिया भट्ट की अदाकारी वाली फिल्म 'अल्फा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है। 'अल्फा' 57.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 133 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।