रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह पहली बार 1975 में सत्यदेव दुबे के प्ले के रिहर्सल के दौरान मिले थे, जिसके बाद उनके बीच प्यार पनप गया, लेकिन यह आसान नहीं था, क्योंकि तब अभिनेता का पहली पत्नी परवीन मुराद से तलाक नहीं हुआ था। साथ ही उन पर बेटी हीबा की परवरिश की जिम्मेदारी भी थी। रत्ना पाठक ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नसीरुद्दीन शाह की पिछली शादी और रिलेशनशिप की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हम एक प्ले कर रहे थे। हमें जल्दी एहसास हुआ कि हम साथ रहना चाहते हैं। हम मूर्ख थे, जो ज्यादा सवाल नहीं किए, हमने सोचा कि अच्छा लग रहा है तो चलो ट्राई करते हैं और यह काम कर गया।'