फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' साइन करने से पहले श्रीदेवी ने जाह्नवी से कही थी ये बात, ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया खुलासा

Mon, 11 Jun 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jhanvi kapoor
साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 
विज्ञापन

2 of 5
dhadak
धड़क के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जाह्नवी और ईशान अपनी अपनी फैमिली के साथ नजर आए। जाह्नवी इस मौके पर काफी नर्वस लग रही थीं। ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों ने फिल्म की स्टार कास्ट से कई सवाल किए। एक सवाल जाह्नवी से मां श्रीदेवी के बारे में पूछा गया। दरअसल सवाल ये था - आपको अपनी मां श्रीदेवी से एक्टिंग के लिए किस तरह की टिप्स मिली थी।
विज्ञापन

3 of 5
dhadak
जवाब में जाह्नवी पहले तो थोड़ी नर्वस हुईं बाद में पत्रकार के सवाल का जबाव देते हुए कहा- 'मॉम ने मुझे हमेशा से ही सिखाया था कि आपको शूटिंग का हर एक सीन हर एक इमोशन को जीना पड़ता है तभी अच्छी एक्टिंग सामने आती है। उन्होंने कहा- 'मॉम हमेशा कहती थीं कि मुझे कड़ी मेहनत करनी चाहिए तब जाकर मैं अच्छी एक्टर बन सकती हूं। हर एक सीन को परदे पर ही नहीं असल जिंदगी में जीना पड़ता है।'

4 of 5
dhadak
जाह्नवी से पूछा गया कि आपके पापा ने फिल्म के लिए आपको क्या टिप्स दिए हैं। जवाब में जाह्नवी ने कहा- 'पापा ने मुझे कोई टिप्स नहीं दिए। हां बहुत सारा प्यार जरूर दिया है जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें