फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadak Trailer: पहली ही फिल्म से छाई श्रीदेवी की बेटी, ट्रेलर में दिखा जाह्नवी-ईशान का देसी अंदाज

Mon, 11 Jun 2018 01:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dhadak
डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिलहाल ट्रेलर को देख फैंस काफी एक्साइडेट हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
dhadak
ट्रेलर की शुरुआत में ईशान कहते हैं मैं थारे लिए एक बड़ी कोठी बनवाऊंगा इसके जवाब में जाह्नवी कहती हैं मुझे कोठी नहीं मेरा घर चाहिए...। ट्रेलर को देख साफ जाहिर है कि इसमें दो अलग-अलग वर्गों के प्रेमी जोड़ों की कहानी दिखाई गई है जिन्हें प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। 
विज्ञापन

3 of 6
dhadak
जाह्नवी की अभी शुरुआत हुई भी नहीं है, लेकिन उनका फैन बेस बन चुका है। सैराट की तरह ही इस फिल्म में भी दो प्यार करने वालों का खतरनाक अंजाम दिखाया जाएगा।जिन लोगों ने सैराट नहीं देखी, उनको बता दें कि फिल्म के अंत में दो प्रेमी जोड़े प्यार करने की कीमत चुकाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठताा है कि क्या धड़क में भी ऐसा होगा?
 

4 of 6
dhadak
श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी और खुशी की उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर से नजदीकियां बढ़ गई हैं। हाल ही में अर्जुन की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का पोस्टर रिलीज हुआ था। जाह्नवी ने भाई की इस फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया था। कल अर्जुन ने भी ट्वीट कर जाह्नवी को ट्रेलर रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी।

यहां देखें धड़क का ट्रेलर
विज्ञापन

5 of 6
dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhadak
इस रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की थी। सैराट 100 कोरड़ कमाने वाली पहली मराठी फिल्म थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें