फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों बदल गई शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट ?

Fri, 16 Feb 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ईशान खट्टर फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' पहले 23 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। इस बात की जानकारी तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी यह फिल्म..
विज्ञापन

2 of 4
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' अब 20 अप्रैल को रिलीज होगी। इसकी जानकारी देते हुए तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा- माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स अब भारत और इंटरनेशनल मार्केट में एक ही डेट 20 अप्रैल,2018 पर रिलीज होगी। फिल्म में ईशान को आमिर नाम दिया गया है।


 
विज्ञापन

3 of 4
कई शानदार फिल्में दे चुके माजिद मजिदी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं। यह फिल्म प्यार, जिंदगी और रिश्तों की कहानी है। इसकी पूरी शूटिंग मुंबई में ही की गई है।
 
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा ईशान की फिल्म धड़क का इंतजार सबको है। ईशान इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे। खबरे आम हैं कि रील के साथ-साथ ये दोनों रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में हैं। करन जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'धड़क' एक मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें