फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़क की स्क्रीनिंग में दिखी ईशान-जाह्नवी की केमेस्ट्री, फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचा पूरा बॉलीवुड

Sun, 15 Jul 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। साल 2016 में आई फिल्म 'सैराट' की रीमेक धड़क से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। इस बीच शनिवार को फिल्म की पहली स्क्रीनिंग रखी गई।
विज्ञापन

2 of 5
dhadak
इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। इसके अलावा पूरा कपूर खानदान जाह्नवी को सपोर्ट करने पहुंचा। बीडलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में शामिल खुशी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर इस स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने पहुंचीं। खुशी कपूर अपने पाप बोली कपूर के साथ अपनी बहन की फिल्म देखने पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 5
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ यहां स्पॉट हुईं। इसके अलावा सोनम कपूर, अनिल कपूर, करण जौहर भी स्क्रीनिंग में नजर आए। हमेशा की तरह स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सोनम अलग और बेहतरीन अंदाज में पहुंचीं।

4 of 5
dhadak
ईशान खट्टर भी अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए मां नीलिमा के साथ पहुंचे। ईशान खट्टर की मां नीलिमा अजीम स्क्रीनिंग पर अपने बेटे को सपोर्ट करती दिखीं। वरुण धवन, डायरेक्टर मेघना गुलजार के अलावा 'धड़क' के डायरेक्टर शशांत खेतान और प्रोड्यूसर करण जौहर भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें