'मुझे खुशी होती है, जब लोग मुझे बताते हैं कि मेरी बेटी अच्छा कर रही है। उसने अब तक अपने किरदारों से लोगों को चकित किया है और मेरा मानना है यह काम आसान नहीं है। उसने खुलकर जोखिम लिए और जोखिम लेना इतना आसान होता नहीं है। अपनी कामयाबी के बावजूद वह अब तक डरी नहीं है। अब बस उम्मीद यही है कि वह ऐसे ही आगे बढ़ती रहे। बाप हूं तो डर भी लगता है कि कामयाबी के बाद में बाजार का एक प्रेशर आता है और फिर उससे जूझने के लिए एक अलग तरह की जहमत उठानी पड़ती है। खैर, हम उसके काम पर खुश होते हैं, उसकी तारीफ करते हैं, लेकिन उसे यह भी याद दिलाते रहते हैं कि उसे अब तक जो भी कामयाबी मिली है, उसे यूं ही न गवां दे।'