अभिनेता अर्जुन रामपाल हिंदी सिनेमा के उन गिने चुने सितारों में हैं जिन्होंने अपनी प्रासंगिकता पहले दिन से कभी कम नहीं होने दी। वह चर्चा में हमेशा रहे। कभी अपनी फिल्मों के कारण। इन दिनों वेब सीरीज के कारण। चर्चाएं उनकी और भी तमाम वजहों से मुंबई की लेटनाइट पार्टियों में होती हैं। वह दमदार सितारे हैं। अपनी भूमिकाएं निभाने में मेहनत भी खूब करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अर्जुन रामपाल को ए लिस्टर कैंप में दोगुनी फीस देकर एंट्री कराने का काम अर्जुन रामपाल के लिए किसने किया था? इन दिनों फिल्म ‘धाकड़’ में अपने किरदार के लिए अपनी भाषा, अपनी बनावट, अपने किरदार की बुनावट और इस फिल्म के लिए मिली फीस को लेकर चर्चा में बने हुए अर्जुन रामपाल की हिंदी सिनेमा की पहली लंबी छलांग का किस्सा बहुत दिलचस्प है। चलिए आपको बताते हैं....