भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर लगातार टेंशन बनी हुई है। बीती 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों के कैंप को तबाह कर दिया, जिसमें कई आतंकी मारे गए। इस घटना के बाद से पाकिस्तान भड़क गया। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में काम करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भारतीय एयरफोर्स के इस कदम की आलोचना की तो टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्हें करारा जवाब दिया।