बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपनी लुक्स को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। जहां अभिनेत्री बहुत समय से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं आज सारा अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन ने की है और यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।