फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनते ही बॉलीवुड ने किया ट्वीट, देखें किसने क्या कहा

Sat, 23 Nov 2019 03:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Anubhav, Devendra and Paresh Rawal - फोटो : file photo
महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जहां एक ओर शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीते काफी दिनों से एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी तो वहीं भाजपा ने आज महाराष्ट्र में सरकार बना ली। भाजपा ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेते ही कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी तो वहीं एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि यह अजित पवार का निजी फैसला है। महाराष्ट्र में सरकार बनते ही बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किसने क्या ट्वीट किया।
विज्ञापन

2 of 7
Ashoke Pandit - फोटो : file photo
फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया- 'देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप-मुख्यमंत्री पद के लिए बधाई। यह राजनीति के मामलों में परिपक्वता साबित करता है। किसी को अपनी पार्टी में चाणक्य की जरूरत है और संजय राउत की नहीं।'
 
विज्ञापन

3 of 7
Atul Khatri - फोटो : file photo
मशहूर कॉमेडियन अतुल खत्री ने भी ट्वीट करके महाराष्ट्र में सियासी उठा पटक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अतुल खत्री ने लगातार एक के बाद एक ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा- 'इन सबसे यही साबित होता है कि कांग्रेस का तो बैड लक भी खराब है।' दूसरे ट्वीट में लिखा- 'मैं अपने परपोतों को यह बताऊंगा कि एक बार महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सरकार बनाने जा रहे थे।' तीसरे ट्वीट में लिखा- 'भारतीय जुगाड़ पार्टी और एनसीपी की भ्रष्टाचार वाली पार्टी महाराष्ट्र को अगले पांच साल के लिए नरक बना देगी।' 
 
 

4 of 7
anubhav sinha - फोटो : file photo
मशहूर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट किया। हालांकि यह ट्वीट देवेंद्र फणनवीस के शपथ लेने से पहले का है। अनुभव सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था- 'मेरा ड्राइवर मुझसे कह रहा है- ‘सर कार बन तो गयी है, पर टिक टिक टिक टिक की आवाज आ रही है, टाइम बम तो नहीं लगा दिया किसी ने?’
 
 
विज्ञापन

5 of 7
जावेद जाफरी
अभिनेता जावेद जाफरी ने अलग अंदाज में महाराष्ट्र राजनीति पर प्रतिक्रिया दी। जावेद ने ट्वीट किया- 'मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं..क्या मैं कर सकता हूं? अगर नहीं, तो ये नेता चुनाव के बाद पार्टी कैसे बदल सकते हैं।'
 
 
विज्ञापन

6 of 7
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने ट्वीट किया- '23 नवंबर को हास्य दिवस के तौर पर मनाने का एलान कर देना चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tusshar kapoor - फोटो : file photo
तुषार कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। तुषार ने ट्वीट किया- 'यदि चुनाव के नतीजे नहीं है तो भी आज जो कुछ भी हो रहा है वो किसी धमाके से कम नहीं है।' इस ट्वीट के साथ तुषार ने अमित शाह की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर लिखा है- 'तुम सब मिलकर ट्रेलर दिखाओ, मैं तुम्हें पिक्चर दिखाऊंगा।'  इसके अलावा बॉलीवुड निर्देशक ओनिर ने भी ट्वीट किया- 'कांग्रेस और एनसीपी को इस देरी के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।'


यह भी पढ़ें- टेस्ट मैच देखने इस अंदाज में पति के साथ पहुंचीं नुसरत जहां, लोग तुरंत खींचने लगे तस्वीरें

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें