फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल बाद पता चला आखिर किसने किया था 'इमोशनल अत्याचार', म्यूजिक कंपोजर ने खोला राज

Fri, 09 Mar 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देव डी
साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' के गाने 'इमोशनल अत्याचार' ने पॉप कल्चर के बीच एक अलग पहचान बनाई। अब 9 साल बाद इस गाने से जुड़ा एक अहम खुलासा हुआ है। संगीतकार अमित त्रिवेदी ने गाने से जुड़ी रोचक बात बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
अमित त्रिवेदी और अमिताभ भट्टाचार्य
फिल्म रिलीज के 9 साल बाद अमित त्रिवेदी ने खुलासा किया कि यह गाना असल में गाया किसने था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'गाने को मैंने और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने ही तैयार किया था।' बता दें कि, इस गाने के लिए दो गायकों बैंडमास्टर रंगीला और रसिल को श्रेय दिया गया था। गाने के रिलीज के वक्त अनुराग कश्यप और अमित त्रिवेदी दोनों ही सिंगर्स के बारे में चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
amit trivedi - फोटो : facebook
अमित ने कहा, 'अनुराग कश्यप चाहते थे कि इस गीत को एक विशेष तरीके से तैयार किया जाए। उनके द्वारा सुझाया गया शब्द 'इमोशनल अत्याचार' था, मैंने उनकी कल्पना और सोच को अंजाम दिया। जब मैं और अमिताभ इस गाने को बना रहे थे तो हमने सोचा कि हमें अनुराग को दिखाना चाहिए कि हम क्या कर रहे हैं। कुछ समय के बाद हमें कुछ कव्वाली गायक मिले और कुछ कूल लड़के जो इस गाने को गा सकें।'

4 of 5
amit trivedi - फोटो : facebook
इंटरव्यू में अमित त्रिवेदी ने आगे बताया कि, 'जब हमने अनुराग को अपने आइडिया के बारे में बताया तो वह गुस्सा हो गए। उनका कहना था कि गाने की आवाज क्यों बदलना चाहते हो। हमने इस बात को समझा। उस समय अमिताभ एक गायक बनना चाहते थे, पर पहली बार होने के कारण वह काफी डरे हुए थे कि अगर पहली बार सफलता नहीं मिली तो मुझे काम नहीं मिलेगा। हम डर गए हमने नाम बदलकर बैंडमास्टर रंगीला और रसिल कर दिया। तो हां, हम ही हैं वो बैंडमास्टर रंगीला और रसिल।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देव डी
गौरतलब है कि, इस फिल्म के मुख्य कलाकार अभय देओल, माही गिल और कल्कि कोचलिन थे। पुरानी 'देवदास' फिल्म को मॉडर्न फ्लेवर और स्टोरीलाइन देकर यह बिलकुल अलग फिल्म बनाई गई थी। 'इमोशनल अत्याचार' गाने के मुख्य सीन में दो सिंगर्स स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आते है। ये स्टेज सिंगर्स असल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनील ग्रोवर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें