फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शेट्टी ने इस वजह से ठुकराई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म, अब हुआ खुलासा

Fri, 09 Mar 2018 04:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anushka and Prabhas
फिल्म 'बाहुबली: द कनक्लूजन' की अपार सफलता के बाद अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी ने ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जमकर सुर्खियां बटोरीं। फैंस दोनों को एक बार फिर से साथ देखना चाहते हैं फिलहाल दोनों को एक साथ किसी फिल्म का ऑफर नहीं हुआ है। हालांकि 'बाहुबली' के बाद प्रभास को कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया और जल्द ही वह हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। वहीं अनुष्का शेट्टी को भी बॉलीवुड फिल्म के लिए ऑफर किया गया लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Anushka and Prabhas
इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, हाल ही में अनुष्का शेट्टी को एक हिंदी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद प्रभास हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'प्रभास चाहते हैं कि अनुष्का उनके साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करें। साथ ही प्रभास चाहते हैं कि यह फिल्म उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी यू वी क्रिएशन्स के बैनर तले बनें।'  
विज्ञापन

3 of 4
Prabhas and Anishka
अनुष्का और प्रभास का रिलेशनशिप पहले से ही सुर्खियों में है, हालांकि दोनों ने अब तक इसे अच्छी दोस्ती का नाम दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों दिसंबर तक शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Saaho
फिलहाल, प्रभास फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। 150 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें