फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब फिल्मी सितारों की धमक से हिल गए थे राजनेता, देव आनंद ने अपनी पार्टी बनाकर रचा था इतिहास

Sun, 24 Mar 2019 07:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
dev anand
लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़े सेलेब्रिटीज का राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का दौर शुरू हो गया है । कुछ समय पहले अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉयन की थी । हाल ही में खबर आई कि पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बीजेपी ज्वॉयन कर ली है। इसके बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के भी कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई । लेकिन सपना ने इन खबरों को अफवाह बताया । 
विज्ञापन

2 of 7
विनोद खन्ना
इससे पहले भी विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, जया प्रदा, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और राज बब्बर जैसे बड़े सितारे भी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहे हैं । बॉलीवुड सितारों का राजनीति में शामिल होने का दौर काफी पुराना है । एक नजर डालते हैं उस इतिहास पर जब बॉलीवुड शख्सियतों ने राजनीति में कदम रखने की शुरुआत की थी ।
विज्ञापन

3 of 7
Birthday Special: Fearing from Jayaprakash narayan Indira imposed emergency
1975 में जब देश में इमरजेंसी लगी तो देश की राजनीति में बहुत बदलाव आए थे। नई पार्टियों ने इस दौर को अपने लिए बेहतरीन मौका समझा। जहां एक ओर जनसंघ, जनता पार्टी का रूप लेकर कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी में जुटा था वहीं दूसरी ओर कुछ फिल्मी सितारे भी तत्कालीन राजनीति में उतरने का मन बना चुके थे । 

4 of 7
मोरारजी देसाई
इमरजेंसी खत्म होने के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पहली बार मुंह की खानी पड़ी थी। पहली बार देश को एक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री मिला और वो थे मोरारजी देसाई, लेकिन कांग्रेस (ओ), जनसंघ, भारतीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के गठजोड़ से बनी यह पार्टी लंबे समय तक देश की सत्ता नहीं संभाल पाई। 1979 में जनता सरकार के पतन के साथ नए चुनाव का एलान हुआ जिसके लिए फिल्मी सितारों ने भी कमर कस ली थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
देवानंद - फोटो : indianfilmsinfo
चार सितंबर 1979 को मुंबई के ताजमहल होटल में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में ‘नेशनल पार्टी’ के गठन की घोषणा की गई। इसी के साथ पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया गया। इस पार्टी के अध्यक्ष थे अभिनेता देव आनंद। इस पार्टी का मुख्यालय वी. शांताराम के मुंबई के परेल स्थित राजकमल स्टूडियो में बनाया गया। हालांकि इसका सक्रिय संचालन देव आनंद के दफ्तर से ही होता था। 
विज्ञापन

6 of 7
धर्मेंद्र
इस पार्टी में देव आनंद और उनके भाई विजय आनंद के अलावा निर्माता-निर्देशक वी. शांताराम, जीपी सिप्पी, श्रीराम बोहरा, आइएस जोहर, रामानंद सागर, आत्माराम, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, हेमामालिनी, संजीव कुमार जैसे अनेक सितारे भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी से जुड़ गए। इस पार्टी से लोग बड़ी संख्या में जुड़ने लगे थे। पार्टी की रैलियों में भी खूब भीड़ जमा होती थी, जिसे देख मुख्यधारा की पार्टी की पेशानी पर लकीरें बढ़ने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ramanand sagar - फोटो : file photo
सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जनता सरकार और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जीपी सिप्पी और रामानंद सागर जैसी असरदार फिल्मी हस्तियों को नसीहत दी कि चुनाव के बाद होने वाली मुश्किल से फिल्म उद्योग को बचाना है तो वे इस ‘तमाशे’ को बंद कर दें। धीरे- धीरे नेशनल पार्टी में सक्रिय फिल्मी कलाकार किनारा करने लगे और देव आनंद लगभग अकेले ही रह गए। बाद में उन्होंने भी नेशनल पार्टी के विचार को हमेशा-हमेशा के लिए त्याग दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें