Sushil Kumar
- फोटो : Social Media
विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म के एक सीन को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। फिल्म के इस सीन में अखाड़े के कुछ पहलवान स्कूल की लड़कियों को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित रेस्लर बजरंग पूनिया पहले ही इस सीन पर आपत्ति जता चुके हैं। अब ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने भी इस सीन का विरोध करते हुए इसे हटाने की मांग की है।
कमांडो 3 के इस सीन पर पहलवान सुशील कुमार ने जताई आपत्ति, मेकर्स से की हटाने की मांग