फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव आनंद की पुण्यतिथि और कमांडो 3 के सीन पर सुशील कुमार की आपत्ति सहित पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 03 Dec 2019 06:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाले देव आनंद हमेशा याद आएंगे। 3 दिसंबर 2011 को उन्होंने अंतिम सांस ली तो ऐसा लगा मानो किसी युग का अंत हो गया हो। वो गर्दन हिलाकर उनका डायलॉग बोलना, काला कोट पहनकर लोगों को अपना दीवाना बना लेना जैसी तमाम बातें लोगों को सदियों तक याद रहेंगी। हिंदी सिनेमा में देव साहब का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है। 

मजहब की वजह से टूटा था देव आनंद और सुरैया का रिश्ता, लंच ब्रेक में रचाई इस एक्ट्रेस से शादी
विज्ञापन

2 of 5
Konkona Sen Sharma - फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री में कोंकणा सेन शर्मा को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता हैं। लेखन और निर्देशन में भी कोंकणा का कोई जवाब नहीं है। 2 नेशनल और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकीं कोंकणा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं ये अभिनेत्री, 5 साल बाद पति से हुईं अलग
विज्ञापन

3 of 5
लखनऊ पहुंचे अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना की गूंज सड़क से संसद तक सुनाई पड़ रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना से काफी गुस्से में हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और वरुण धवन जैसे कई स्टार्स आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर चुके हैं। अब इस पर अजय देवगन का भी बयान आया है।

सलमान-अक्षय के बाद हैदराबाद घटना पर आया अजय देवगन का बयान, बोले- हमें अपनी बेटियों की...

4 of 5
Sushil Kumar - फोटो : Social Media
विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म के एक सीन को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। फिल्म के इस सीन में अखाड़े के कुछ पहलवान स्कूल की लड़कियों को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित रेस्लर बजरंग पूनिया पहले ही इस सीन पर आपत्ति जता चुके हैं। अब ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने भी इस सीन का विरोध करते हुए इसे हटाने की मांग की है।

कमांडो 3 के इस सीन पर पहलवान सुशील कुमार ने जताई आपत्ति, मेकर्स से की हटाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radhika Apte - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा है कि फिल्म बदलापुर के दौरान उनका न्यूड वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें एडल्ड कॉमेडी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। अभिनेत्री राधिका आप्टे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो फिल्मों में न्यूड और बोल्ड सीन दे चुकी हैं। फिल्म बदलापुर के दौरान राधिका आप्टे अपने न्यूड वीडियो की वजह से भी काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। 

बदलापुर करने के बाद राधिका आप्टे को ऑफर हुई थीं एडल्ट कॉमेडी फिल्में, जानें पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें