अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर से शेयर किया इंटरव्यू-
एक्टर धर्मेंद्र ने देव आनंद साहब के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता धर्मेंद्र ने लिखा-"दोस्तों, प्यारे देव साहब के बारे में बहुत प्यार के साथ कुछ"। यहां देखें...
इस इंटरव्यू में देवआनंद साहब अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को बताते नजर आ रहे हैं। इन्हीं सब बातों को बताते हुए देव आनंद साहब ने मुंबई में आने के बारे में भी बात की। देव आनंद साहब कहते हैं कि 'मुझे एक्टिंग करनी थी और मैंने किसी की नहीं सुनी, अब पैसे कहां से आते, मैं सिर्फ तीन रुपये लेकर मेरे दोस्त की गाड़ी से बंबई पहुंच गया और इसके बाद ढाई साल तक मेहनत की।' इसके आगे देवआनंद साहब कहते हैं कि मैं एक बहुत शानदार कॉलेज से हूं और अच्छी शिक्षा, ढेर सारा आत्मविश्वास। मुझे लगता है कि इंसान का आत्मविश्वास ही उसकी संपत्ति है, पैसों से भी बड़ा। जो व्यक्ति आपसे आापका आत्मविश्वास छीनता है, वह सबसे बड़ा दुश्मन है।