फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी बीमारी की खबरों के बीच सामने आई इरफान खान की ऐसी तस्वीर, देखकर मिलेगा सुकून

Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
इरफान खान की बीमारी की खबर से जहां उनके फैन्स का दिल दुखा, वहीं अब इस एक्टर की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख लोगों को ना सिर्फ सुकून मिला है, बल्कि यह वाकई प्रेरित भी करने वाली है। इरफान खान ने कुछ दिनों पहले ही एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था। अब जब उसकी कॉ़पी जारी हुई है तो उनका एक्सप्रेशन देख कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि जब उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिया तब वह अंदर ही अंदर खुद से लड़ रहे थे। जिस तरह तकलीफ के बावजूद उन्होंने प्रोफेश्नल कमिटमेंट पूरा किया, वह वाकई प्रेरणादायी है।  
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan
'मैन्स वर्ल्ड' नाम की मासिक पत्रिका ने मार्च 2018 का संस्करण लॉन्च करते हुए लिखा, 'बीमारी की दुखद खबर शेयर करने से कुछ हफ्तों पहले इरफान खान ने हमारे साथ लगभग आधा दिन बिताया। मुंबई के एक खाली रेस्त्रां में फोटोग्राफी सेशन हुआ। उस वक्त वह पूरी तरह स्वस्थ लग रहे थे।' मैग्जीन ने आगे लिखा, 'बीमारी को लेकर इरफान खान के खुलासे से पहले उनकी यह तस्वीरें छपने के लिए भेजी जा चुकी थीं। इस नई चुनौती के लिए हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इरफान खान ने ट्विटर पर खुलासा किया था कि वह एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं। 

4 of 5
irrfan khan with wife
हालांकि, अभी तक एक्टर ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि उन्हें कौन सी बीमारी हुई है। लिहाजा, इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। जब अटकलें तेज हुईं तो इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर को बयान जारी कर अपील करनी पड़ी कि वे ऐसा ना करें। फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट में सुतापा ने लिखा-

'ये जानने के लिए अपनी कीमती ऊर्जा बर्बाद ना करें कि उन्हें क्या हुआ है?' मेरा सबसे अच्छा दोस्त और मेरा साथी एक 'योद्धा' है। वह जबरदस्त अंदाज और खूबसूरती के साथ हर तरह की मुश्किल से लड़ रहा है। मैसेज का जवाब नहीं देने और कॉल्स नहीं ले पाने के लिए मैं माफी मांगती हूं। लेकिन मैं दुनिया भर से आ रही प्रार्थनाओं, चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए हमेशा ऋणी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BlackMail
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित एक्टर इरफान खान जल्द फिल्म 'ब्लैकमेल' में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ दिव्या दत्ता, अरुणोदय सिंह, ओमी वैद्य, प्रद्युम्न सिंह और गजराज राव नजर आएंगे। यह फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें