फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के लिए सलमान खान नहीं बल्कि यह सितारा है एक्टिंग का भगवान, वायरल पोस्ट से खुली पोल

Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर फैंस को एक्टिंग के भगवान से मिलवाया है। हालांकि, यह सलमान खान के बजाए कोई और ही सितारा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल अक्सर ही अपनी क्यूट पर्सनैलिटी से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज उन्हें चाहने वालों से जोड़े रखता है। इसी कड़ी में उनका चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में सना, मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों को बुलाती हैं और उनका मजेदार इंटरव्यू लेती नजर आती हैं। शहनाज ने कुछ वक्त पहले 'अफवाह' एक्टर शहनाज गिल के साथ अपनी एक फोटो साझा की जिसका कैप्शन देखते ही बन रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
खुशमिजाज सना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' के सेट से कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा जा रहा है। कभी सना और नवाज एक-दूजे का हाथ पकड़े तो कभी दोनों खिल खिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। पिक्चर्स में शहनाज गिल ब्लैक को-ऑर्ड आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। वहीं, सूट-बूट में नवाज का डैपर लुक देखते ही बन रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल ने दिल जीतने वाली तस्वीरों के साथ आई कैची कैप्शन में लिखा है, 'अभिनय के भगवान के साथ आज शॉट। मिस्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी क्या वाइब और एनर्जी है। बहुत मजा आया।' शहनाज गिल का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे देखकर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Shah Rukh Khan: 'आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड के कपड़े सस्ते कर दो', यूजर की बात पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'दो टैलेंटेड लोग एक ही फ्रेम में।' दूसरे ने लिखा है, 'आपकी यात्रा अविश्वसनीय है शहनाज। आपके लिए बहुत सारा सम्मान।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'यह एपिसोड बेशक धमाकेदार होगा।' 

Filmy Wrap: द केरल स्टोरी के आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर और कंगना ने किया PS-2 का रिव्यू, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। वहीं, एक्ट्रेस ने मुंबई में नया घर भी खरीदा है, जिसके लिए उनके फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करें तो वह लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'अफवाह' में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें