टीवी अभिनेत्री डलनाज ईरानी ने सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने खूब पैसा और शोहरत कमाई है। लेकिन पिछले कुछ साल से डलनाज कहां हैं, जब उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। डलनाज ने कहा कि वह पिछले 11 साल से खाली हैं। उनको कोई काम नहीं मिल रहा है। डलनाज ईरानी का कहना है कि वह अब नीना गुप्ता की तरह फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर्स से से रिक्वेस्ट करेंगी ताकि उन्हें काम मिल जाए।