फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में श्रीदेवी की अचानक हुई मौत की जांच भारत में नहीं होगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की PIL

Tue, 13 Mar 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
गत 24 फरवरी 2018 को एक्ट्रेस श्रीदेवी के बाथटब में डूबकर हुई मौत से अभी भी पूरा देश सदमे में है। लोग ये सोच ही नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार ऐसा हो कैसे गया। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कैसे इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह गईं। इसी बीच खबर है कि श्रीदेवी की अचानक हुई मौत की जांच के लिए PIL दाखिल की गई थी जिसे दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sridevi
कोर्ट का कहना है कि भारत और दुबई के अथॉरिटीज ने बारीकी से श्रीदेवी की मौत की घटना की जांच की है। इसके बाद किसी और जांच की कोई जरूरत नहीं है। चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी हरी शंकर की बेंच ने इस पेटीशन को 9 मार्च 2018 को ही खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi
उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुनील सिंह के अनुसार उन्हें दुबई के होटल स्टाफ और कुछ अन्य लोगों के बयान में गड़बड़ी लग रही थी जिसके चलते उन्होंने ये पीआईएल दाखिल की थी। हालांकि इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
sridevi
आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का निधन हुआ था। वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें