फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में जॉन अब्राहम की फिल्म, बाटला हाउस की रिलीज पर इस वजह से लग सकती है रोक

Fri, 09 Aug 2019 03:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Batla House - फोटो : Social Media
साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका में दायर की गई। अब फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। इसकी रिलीज के खिलाफ मामले में दो आरोपितों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने इसका संकेत दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
batla house - फोटो : twitter
न्यायमूर्ति विभू बाखरू की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह पाया गया कि फिल्म का प्रभाव 2008 से जुड़े सीरियल ब्लास्ट और एनकाउंटर से जुड़े मुकदमे पर पड़ेगा तो इसके रिलीज पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
BATLA HOUSE
पीठ ने यह भी कहा कि फिल्म का मुद्दा किसी उपन्यास से जुड़ा न होकर पुलिस की दो मुकदमों की फाइल से जुड़ा है। ऐसे में फिल्म निर्माता यह नहीं कह सकता कि फिल्म एनकाउंटर पर आधारित नहीं है। 

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता अरीज खान व शाहजाद अहमद को निर्देश दिया कि वह अपनी याचिका में संशोधन करें। इस निर्देश के साथ ही पीठ ने सुनवाई 13 अगस्त तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाटला हाउस केस (फाइल फोटो)
राजधानी में 13 सितंबर 2008 में को सीरियल धमाके हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाटला हाउस के एक फ्लैट में छापेमारी की थी इस पर आतंकियों ने उस पर गोली चला दी थी। इसके बाद वहां एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर पर यह फिल्म बनी है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें