फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दिल्ली क्राइम 2 का ट्रेलर रिलीज और शहनाज ने सलमान को किया अनफॉलो, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 08 Aug 2022 07:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली क्राइम 2, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया में रोज कुछ न कुछ घटता रहता है। वहीं सिनेप्रेमियों की नजर भी मनोरंजन की खबरों पर रहती है। रोज की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ घटा है। एक तरफ जहां शेफाली शाह की आने वाली वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आज दिनभर सिनेमा की दुनिया में क्या-क्या हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन का जब से एलान हुआ था तब से ही इस सीरीज के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज यह इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, क्राइम और सस्पेंस से भरा हुआ इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में एक बार फिर मौत की गुत्थी सुलझाती हुई दिख रही हैं।

Delhi Crime 2 Trailer: कच्छा बनियान गैंग से होगा DCP वर्तिका का सामना, देखें दिल्ली क्राइम 2 का धांसू ट्रेलर
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान- शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस फेम शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरों की वजह से काफी समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से कभी यह कंफर्म नहीं किया गया कि वह फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म से एक्ट्रेस को बाहर कर दिया गया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक शहनाज अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

Bhaijaan: फिल्म से बाहर होने पर शहनाज गिल ने किया सलमान खान को अनफॉलो! यहां जानें पूरी सच्चाई

4 of 11
गाना देवा देवा रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्म के अलावा यह कपल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। इसी बीच अब रणबीर और आलिया की फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है। फैंस बीते लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म का यह नया गाना उनकी इस बेताबी को थोड़ा कम जरूर करेगा। बीते दिनों जारी हुए गाने के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना देवा देवा रिलीज कर दिया है।

Deva Deva Song OUT: फिल्म ब्रह्मास्त्र का दूसरा गाना रिलीज, अपनी शक्तियों की खोज करते दिखे रणबीर कपूर

विज्ञापन

5 of 11
Laal Singh Chaddha Vs Raksha BandhanLaal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' और आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज करने की क्षमता रखती हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' बढ़त हासिल कर सकती है। जी हां, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह की फिल्म ने एडवांड बुकिंग के जरिए लगभग 1.90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं भाई-बहनों के रिश्ते को बड़े पर्दे पर दर्शाने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' 1.45 करोड़ रुपये पर आकर सीमट गई है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां 'रक्षा बंधन' ने 'लाल सिंह चड्ढा' काे पछाड़ दिया है। यहां पढ़िए दोनों फिल्मों का रीजन वाइस कलेक्शन-

LSC vs Raksha Bandhan: मुंबई-दिल्ली में 'लाल सिंह चड्ढा' ने मारी बाजी, पटना-जोधपुर में 'रक्षा बंधन' आगे, पढ़िए
विज्ञापन

6 of 11
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जो काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करना चाहते हैं। साल 2020 में दोनों ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो गया। लेकिन अब ऋचा और अली शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बीते दिनों ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल सितंबर महीने में शादी करेंगे। ऋचा और अली शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे, जिसकी जानकारी भी सामने आ गई है।

Richa-Ali Fazal: शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे ऋचा चड्ढा और अली फजल, शामिल होंगे 400 मेहमान
विज्ञापन

7 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स भी रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री के काम की बहुत तारीफ की जा रही है। इसके अलावा उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक गाने के खास इवेंट में अभिनेत्री को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। इस दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने अफेयर और शादी इसके बाद अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी के बारे में भी खुलकर बात की थी। रणबीर और आलिया की ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Alia Bhatt: 'कम उम्र में शादी और तुरंत बच्चे', आलिया ने निजी जिंदगी पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

8 of 11
हम दो हमारे बारह - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में बीते कई दिनों से लगातार फिल्मों और उनके पोस्टर्स को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। पिछले महीने सामने आए फिल्म काली के पोस्टर को लेकर हुए भारी विरोध के बाद हाल ही में फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर पर भी विवाद देखने को मिला था। इसी बीच अब एक और फिल्म के पोस्टर को लेकर बवाल सामने आया है। हाल ही में फिल्म 'हम दो हमारे बारह' का पोस्टर सामने आया है। फिल्म का यह पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में घिर गया है। 

Hum Do Humare Baarah: फिल्म के पोस्टर पर लगा समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप, निर्देशक ने दी सफाई

9 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म इस शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज होने वाली है। इस बीच हाल ही में उन्होंने फिल्म के बहिष्कार के चलन पर खुलकर बात की। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक आजाद देश है और हर कोई जो चाहे कर सकता है। उन्होंने बहिष्कार का आह्वान करने वाले लोगों से भी ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया। हाल ही में लोगों ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और आलिया भट्ट की डार्लिंग्स का बहिष्कार करने का एलान किया था।

Akshay Kumar: फिल्मों के लगातार हो रहे बहिष्कार पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा करने वाले लोग...

10 of 11
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हाल ही में अपने 14 साल पूरे किए थे। यह शो लंबे समय से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इतने साल बीत जाने के बाद भी इस शो की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। हालांकि, बीते कुछ समय में इस शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। इस शो के कई अहम कलाकार अब इसे छोड़ कर जा चुके हैं। ऐसे में मेकर्स बिना इन कलाकारों के भी दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। 

TMKOC: शो छोड़ने पर असित मोदी की सख्त टिप्पणी पर शैलेश लोढ़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तेरे मेरे रिश्ते….

विज्ञापन

11 of 11
आमिर खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड चल रहा है। वहीं आमिर खान का कहना है कि बिना फिल्म को देखें बायकॉट न करें। सिर्फ इतना ही नहीं आमिर खान ने अपनी फिल्म साउथ के सुपरस्टार और एसएस राजामौली को भी दिखाई थी। उनके रिएक्शन के बाद आमिर खान ने अपनी फिल्म के एक पार्ट में कुछ बदलाव भी किया है। इस बात का उन्होंने जिक्र भी किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म शाहरुख खान को भी दिखाई है, जिसके बाद शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है।

Laal Singh Chaddha: आमिर-शाहरुख ने साथ बैठकर देखी 'लाल सिंह चड्ढा', फिल्म देखने के बाद किंग खान ने दिया रिव्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें