फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरे ये चार सितारे, सनी देओल से सपना चौधरी तक शामिल

Fri, 07 Feb 2020 03:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol, Sapna Choudhary and Ravi Kishan - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी चुनावी मैदान में वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने सितारे उतारे। इन सितारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जमकर रैलियां की। स्टार प्रचारकों का हाथ थामकर पार्टियों ने अपने अपने मुद्दों पर लोगों से वोट की अपील की। एक ओर जहां भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम पर कमल का बटन दबाने के लिए कहा, तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम पर वोट मांगे। जबकि आम आदमी पार्टी ने अपने पांच साल के काम पर जनता को रिझाने की कोशिश की। आठ फरवरी को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे। आगे की स्लाइड में देखिए कौन कौन से सितारे प्रचार में उतरे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल ने छह फरवरी को रोड शो किया था। सनी ने यह रैली भाजपा के उम्मीदवार कृष्णा गहलोत के समर्थन में की। कृष्णा गहलोत का मुकाबला आप के नरेश बलियान और आरजेडी के शक्ति कुमार बिश्नोई से है। साल 2015 में आप के नरेश बलियान इस सीट से जीते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Ravi Kishan - फोटो : Amar Ujala
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी कि छह फरवरी को भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन भी मैदान में उतरे थे। रवि किशन यूपी के गोरखपुर से सांसद हैं। रवि किशन ने नई दिल्ली में सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुनील यादव के लिए रोड शो किया था। इसमें उनका साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दिया। सुनील दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। रोड शो में सैकड़ों बाइक, कार, ऑटो रिक्शा और ट्रक शामिल थे। 

4 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : Amar Ujala
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सपना चौधरी भी हैं। सपना मशहूर हरियाणवी डांसर है। सपना ने मेहरौली से भाजपा प्रत्याशी कुसुम खत्री के लिए प्रचार किया था। चुनाव प्रचार के दौरान हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Dadlani - फोटो : twitter
गायक और संगीतकार विशाल डडलानी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव प्रचार में उतरे थे। विशाल रमेश नगर सीट से आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया था। इस चुनाव रैली में भारी संख्या में लोग जुटे थे। 

ट्विटर पर शाहरुख खान से आगे निकले अमिताभ बच्चन, पीएम मोदी से अब भी हैं इतना पीछे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें