फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर के साथ छुट्टियां मनाने निकलीं दीपिका, इस जगह सेलिब्रेट करेंगी वेलेंटाइन डे

Fri, 07 Feb 2020 02:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
वेलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया है। ऐसे में सितारों ने भी इसकी खास तैयारी कर रखी है। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कोई पार्टी के मूड में है तो कोई वेकेशन के मूड में। इसी सिलसिले में दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां मनाने विदेश रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
दीपिका ने खुद खुलासा किया कि वो विदेश छुट्टियां मनाने जा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें रणवीर और उनका पासपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'मैं और वो... छुट्टियां।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
passport - फोटो : social media
पोस्ट में दीपिका ने ये नहीं बताया कि वो कहां जा रही हैं लेकिन उनके बोर्डिंग पास पर UL 142 नजर आ रहा है जिसके बाद माना जा रहा है वो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गई हैं। दीपिका का ये पोस्ट देख फैंस उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
बात दीपिका के फिल्मी करियर की करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक' थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों के समर्थन में पहुंचीं थीं। इस वजह से फिल्म काफी चर्चा में तो रही लेकिन दर्शकों की ओर से उत्साहजनक परिणाम देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 team - फोटो : instagram
दीपिका की अगली फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' है। फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

करण जौहर ने सेलिब्रेट किया जुड़वा बच्चों का जन्मदिन, करीना-एकता समेत पहुंचे ये सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें