फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस पर छपीं सेक्स रैकेट चलाने की खबरें तो अंदर तक टूट गई थीं, हर बार मोहब्बत फेल

Sun, 03 Feb 2019 01:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीप्ति नवल
दीप्ति नवल आज यानी 3 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने तीन दशक के लंबे करियर में दीप्ति नवल ने ऐसी कई फिल्में दीं जो आज भी यादगार हैं। इनमें चश्मे बद्दूर, एक बार फिर, अनकही, बवंडर, लीला और फिराक जैसी कई फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा दीप्ति अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी जानी जाती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepti naval
दीप्ति नवल का नाम एक्टर फारुख शेख के साथ भी जुड़ता रहा है। दीप्ति उस वक्त विवादों में घिर गई जब वो फिल्म चश्मे बद्दूर का इंटरव्यू दे रही थीं तो सोसाइटी के लोगों ने आपत्ति जताते हुए ये सब बंद करने लिए कहा।
विज्ञापन

3 of 5
Deepti Naval
अगले दिन दीप्ति ने अखबारों में खबर पड़ी कि वो सेक्स रैकेट चलाती हैं। उन्होंने उस वक्त मीडिया के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही थी। उस वक्त जहां वो हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गईं थीं वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था।

4 of 5
Deepti Naval
कह सकते हैं कि सफलता के चरम पर पहुंचकर भी दीप्ति नवल की निजी जिंदगी में वीरानी ही रही। निर्देशक प्रकाश झा से उन्होंने शादी तो की, लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद दीप्ति की जिंदगी में अकेलापन छा गया था। हालांकि उनकी एक गोद ली हुई बेटी भी थी लेकिन अंदर से एक हमसफर की जो कमी खल रही थी वो दीप्ति नवल पर हावी हो रही थी, लेकिन जल्द ही उनकी जिंदगी में प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे विनोद पंडित आए। दीप्ति अब बेहद खुश थीं, ये सोचकर कि अब फिर से सबकुछ अच्छा होने वाला है। देखते ही देखते दीप्ति नवल और विनोद पंडित की सगाई भी हो गई और शादी की तारीखें निश्चित करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepti Naval
किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। एक तरफ दीप्ति और अशोक की शादी तय हुई वहीं दूसरी ओर शादी से पहले ही विनोद पंडित चल बसे। वो कैंसर के मरीज थे। विनोद पंडित के गुजर जाने के बाद दीप्ति नवल की जिंदगी में जैसे फिर से अंधेरा छा गया। प्यार में दो-दो बार हार मिलने से दीप्ति टूट सी गईं थीं। दीप्ति ने विनोद पंडित की मौत के बाद फिर से शादी नहीं की और फिल्मों को ही अपनी जिंदगी बना लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें