बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह और मस्तानी दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस समय दीप-वीर की वेडिंग को लेकर फैन्स भी बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा कर एक कार्ड भी शेयर किया है। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण ने करण जौहर के चैट 'शो कॉफी विद करण के सीजन 6' में रणवीर सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
RANVIR SINGH
- फोटो : self
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में बॉलीवुड अदाकारा आलिया और दीपिका एक साथ नजर आई। शो में करण जौहर ने दीपिका से रणवीर सिंह के बारे में बैक-टू- बैक तीन बातें बताने के लिए कहा। करण ने दीपिका से पूछा कि वह रणवीर की किस बात से प्यार करती हैं। किस बात से नफरत करती हैं और ऐसा क्या है जो उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका पादुकोण
बता दें इसके जवाब में दीपिका ने बताया कि रणबीर सिंह बेहद की इमोशनल इंसान हैं। वह अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं। रणवीर की यही चीज उन्हे बेहद पसंद है और उन्हें रणवीर की इस आदत से प्यार है। दीपिका ने रणवीर की बुरी आदत के बारे में भी बताया। दीपिका का कहना था कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। वह कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं।
4 of 5
दीपिका पादुकोण
दीपिका से करण ने पूछा कि रणवीर की ऐसी कौन सी आदत है जिसे आपको जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। इसके जवाब में दीपिका ने कहा कि रणवीर का फैशन सेंस उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। बता दें कि करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' की शरूआत ही दीपिका और आलिया के खट्टे मीठे जवाबों से हुई। यह एस शो का पहला ऐपिसोड था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करीब पिछले पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाले 14/ 15 नवंबर को दोनों शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों बेहद ही एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि दोनों की शादी किस थीम पर होती है। दीपिका ने तो अभी से शादी के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी है।