फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रू मेंबर ने किया दीपवीर पर खुलासा, 'रामलीला' में 'किस सीन' के वक्त भंसाली ने कट बोला लेकिन दोनों..

Wed, 14 Nov 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika, ranveer - फोटो : you tube
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आज दीपका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध जाएंगे।  दोनों की लव स्टोरी भी इंटरेस्टिंग है। जहां दीपिका शांत और सुलझी हुई दिखती हैं तो वहीं रणवीर बेहद ऊर्जावान और बातूनी हैं। शायद यही वजहें रहीं कि एक दूसरे से अलग होने की वजह से दोनों आकर्षित होते चले गए। दोनों की लव स्टोरी का श्रेय बहुत हद तक निर्देशक संजय लीला भंसाली को जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
RAAM LEELA - फोटो : file photo
दरअसल, ये लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट से शुरू हुई। फिल्म के सेट से क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट से बातचीत में बताया कि कैसे दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई। साल 2012 में गोलियों की रासलीला-रामलीला की शूटिंग मुंबई में फिल्म सिटी में चल रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
RAAM LEELA - फोटो : file photo
'फिल्म का रोमांटिक गाना अंग लगा दे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया जाना था। गाने के आखिर में दोनों एक दूसरे को किस करने लगे जबकि वो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। इस दौरान संजय लीला भंसाली ने कट बोला लेकिन रणवीर और दीपिका एक दूसरे में इतना खोए रहे कि उन्हें सुनाई नहीं दिया और किस करते रहे।'

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
क्रू मेंबर ने बताया कि 'सेट पर सभी को पता था कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उनके इस तरह किस करने से सभी को कंफर्म हो गया। दोनों एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे, साथ में खाते थे और शूटिंग खत्म होते ही दोनों एक साथ वैनिटी वैन में चले जाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer and deepika - फोटो : file photo
रामलीला के बाद दोनों ने फिर से संजय लीला भंसाली की ही फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम किया। क्रू मेंबर ने बताया कि 'जब मैंने बाजीराव मस्तानी के दौरान दोनों को फिर से साथ देखा तो मुझे लगा कि बात आगे बढ़ गई है।' वहीं एक दूसरे सूत्र ने बताया कि 'सेट पर जब सभी साथ में रात का खाना खाते थे तब भी दोनों एक दूसरे में खोए रहते थे।' बहरहाल 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब दोनों एक रिश्ते में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें