फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर हुई LEAK, हुआ कुछ ऐसा रणवीर के सामने फूट फूट कर रोने लगीं दीपिका

Wed, 14 Nov 2018 12:06 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepveer sangeet ceremony - फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले इस कपल का संगीत और मेहंदी फंक्शन था जिसमें इन दोनों ने जमकर मस्ती की। इस बीच संगीत सेरेमनी से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर शायद आप भी यही कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
दीपवीर के संगीत के जश्न को और शानदार बनाने के लिए इन कुछ सिंगर्स भी आए थे। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि दुल्हन बनने जा रही दीपिका खुद को संभाल नहीं पाई और रोने लगी। सूत्रों की मानें यह सब तब हुआ जब शोभा मुदगल ठुमरी डांस कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक शोभा का डांस देखते देखते दीपिका इतनी भावुक हो गई थीं कि रोन लगी। दीपिका को इस तरह देखकर रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और दीपिका को गले लगा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
deepveer - फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो इस जश्न को और भी खूबसूरत बनाने के लिए रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्म के हिट गाने 'तूने मारी एंट्री' को गाया। इसके बाद दीपिका ने भी रणवीर की फिल्मों के कुछ गानों को सभी मेहमानों के सामने गुनगुनाया। मिली जानकारी के अनुसार दीपिका-रणवीर ने सभी परिवार और दोस्तों के सामने फूल मुद्दी स्टाइल में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। आपको बता दें, फूल मुद्दी बहुत ही मशहूर परंपरा है। इटली में यह पहली रस्म थी जो दीपिका और रणवीर ने निभाई। 

4 of 5
sangeet ceremony - फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर भी आ गई है। इस तस्वीर में संगीत सेरेमनी का वेन्यू नजर आ रहा है। यही पर दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस तस्वीर के अलावा गायिका हर्षदीप कौर ने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में हर्षदीप और उनके पति सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के पीछे लेक कोमो झील दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ देर बाद हर्षदीप ने इस तस्वीर को डिलीट भी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर, दीपिका और संजय लीला भंसाली - फोटो : File Photo
खबरों की मानें तो इस शादी के लिए बॉलीवु़ड की सिर्फ तीन हस्तियों को न्यौता दिया गया है। इन मेहमानों में संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान और फराह खान का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक दीपिका-रणवीर की शादी में शरीक होने वाले मेहमानों का स्वागत खांस अंदाज में किया जा रहा है। शादी में शामिल होने वाले हर एक शख्स को हाथ से लिखा हुआ कार्ड दिया जा रहा है जो मेहमानों को काफी रास आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें