फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंकणी रिवाजों से एकदूजे के हुए ‘दीपवीर’, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें और वीडियो

Thu, 15 Nov 2018 04:27 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
अक्तूबर में सोशल मीडिया पर तारीख की घोषणा और अटकलों के बीच आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बॉलीवुड जोड़ी बुधवार को शादी के बंधन में बंध गई। ‘दीपवीर’ के नाम से सोशल मीडिया पर छाई इस जोड़ी ने इटली में बर्फीले पहाड़ों से घिरी खूबसूरत कोमो झील के किनारे एक रिजॉर्ट में बेहद निजी मेहमानों के बीच कोंकणी रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए।
 
दीपिका के कोंकणी और रणवीर के सिंधी समुदाय से संबंधित होने के कारण दोनाें की शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी और बृहस्पतिवार को यह जोड़ी सिंधी परंपरा से भी शादी की रस्में पूरी करेगी। इस दौरान मीडिया को समारोह से पूरी तरह दूर रखा गया।

यहां तक कि शादी में शामिल हुए मेहमानों को भी कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने की ताकीद की गई थी। यहां तक कि उनके मोबाइल कैमरों पर भी स्टीकर लगा दिए गए थे। शादी में महज 40 लोग ही आमंत्रित किए गए थे, जिनमें शाहरुख खान, निर्देशक संजय लीला भंसाली, फराह खान और करण जौहर शामिल रहे। 

10 नवंबर को इटली पहुंची इस जोड़ी ने मंगलवार को फिल्मी अंदाज में ही सगाई की रस्म पूरी की थी, जिसमें रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को अंगूठी पहनाई और बहुत ही भावनात्मक बातें भी कहीं, जिससे दीपिका बेहद भावुक दिखाई दीं।

सूत्रों ने बताया कि दीपिका अपने मेहंदी समारोह के दौरान भावना में बहकर रोती हुईं भी दिखीं। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को ही दोनों के संगीत समारोह में मशहूर गायिका हर्षदीप कौर ने खास प्रोग्राम पेश किया था, जिसमें रणवीर के पिता जगजीत सिंह भावनानी भी नाचते हुए दिखाई दिए।
 

पढ़ें: दीपवीर की शादी में इटली पहुंचे ये मशहूर गायक और संगीतकार, शहनाई संग लगाएंगे सुर

 इस शादी में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान समेत 40 लोग शामिल हुए। दोनों की शादी पहले कोंकणी रीति रिवाजों के साथ हुई। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे।
 

दीपिका और रणवीर की शादी का जश्न न केवल उनके परिवार वाले बल्कि उनके फैंस भी धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई दिनों से #deepveerkishaadi ट्रेड कर रहा तो है। दीपिका की छोटी बहन अनीषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर लकड़ीवाले कर दिया है। अनीषा का यह कदम दर्शाता है कि वह अपनी बहन की शादी के लिए काफी एक्साइटे़ड हैं।



 
विज्ञापन

2 of 5
Deepika and Ranveer
बता दें कि शादी से ठीक एक दिन पहले दीपिका-रणवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। कहा जा रहा है इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर सिंह ने घरवालों के साथ जमकर डांस किया। रणवीर-दीपिका ने संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की थी जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया। सिंगर हर्षदीप, संगीतकार संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान का नाम सामने आया है। दीपिका और रणवीर की शादी की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी है।  



पढ़ें: - दीपवीर की शादी में इटली पहुंचे ये मशहूर गायक और संगीतकार, शहनाई संग लगाएंगे सुर
विज्ञापन

3 of 5
deepika-ranveer wedding - फोटो : instagram
शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद रहेगा। जहां एक ओर यह जगह दुल्हन के जैसे सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है। 

पढ़ें-  75 कमरों वाले इस रॉयल विला को दीपिका-रणवीर ने किया बुक, एक दिन की कीमत भी जान लें

 

4 of 5
deepveer wedding - फोटो : Instagram
रणवीर और दीपिका की शादी के लिए बारातियों की पहली झलक सोमवार को ही आ गई थी। निताशा गौरव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। इन तस्वीरों में दीपवीर की शादी और लड़के साइड की लेडीज कैप्शन दिया गया था। इन पोस्ट के जरिए इन लोगों ने बाराती होने का दावा किया था। निताशा गौरव ने ट्वीट किया - 'तस्वीर तो नहीं है लेकिन इन दोनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रही हूं। यह आंसू खुशी के आंसू हैं।' निताशा गौरव के इस ट्वीट के बाद दीपवीर के फैंस एक के बाद इस पोस्ट पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा - 'आपने हम लोगों के बारे में सोचा और शादी से जुड़ी जानकारी दी इसके लिए शुक्रिया। इन दोनों को एक साथ देखकर प्यार वाली खुशी को इमेजिन कर सकती हूं।'

पढ़ें:-  DeepVeer Wedding: शाही शादी में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं बाराती, ढोल के साथ शेयर की तस्वीरें
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर सिंह की शादी से पहले इन दोनों के रिसेप्शन कार्ड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कार्ड के वायरल होते ही इन दोनों की रिसेप्शन तारीख भी सामने आ गई हैं। शादी की तरह ही यह दोनों 2 बार रिसेप्शन दे रहे हैं। शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरु में 21 नवंबर को देंगे। तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। दीपिका और रणवीर ने वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं। इस एनजीओ का नाम द लिव लव लाइफ फाउंडेशन है।

पढें:- दीपवीर के रिसेप्शन में जाने के लिए मेहमानों को पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त, कार्ड वायरल होते ही खुलासा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें