फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DeepVeer Wedding: शादी से 1 दिन पहले रणवीर-दीपिका ने लिया बड़ा फैसला, मेहमान भी रह गए हैरान

Tue, 13 Nov 2018 12:39 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepveer wedding - फोटो : twitter
दीपिका और रणवीर का आज संगीत है और 14-15 को शादी। संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए कुछ मशहूर सिंगर्स को भी बुलाया गया है तो वहीं विला के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों की शादी प्राइवेट अफेयर है जिस वजह से इस शादी से जुड़ी छोटे सी छोटी चीज पर काफी ध्यान दिया गया है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विला में एक या दो नहीं बल्कि 3 अलग-अलग लेवल की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepveer wedding - फोटो : twitter
सूत्रों के मुताबिक - 'सभी मेहमान पहुंच चुके हैं। शादी में आए मेहमानों को पर्सनली रिसीव किया गया है। कहा जा रहा है कि विजिटर्स यानि कि इस पूरे विला में शादी के मेहमानों के अलावा किसी की भी एंट्री करीब एक हफ्ते तक नहीं हो सकती। प्राइवेसी बनाए रखने के लिए विला में 3 अलग-अलग लेवल पर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। यहां तक कि विला में एंट्री लेने वाले शख्स की जांच के बाद ही उसे अंदर दाखिल होने दिया जा रहा है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Itlay - फोटो : twitter
इस शाही शादी में करीब 30 मेहमानों के शामिल होने की खबर है। बॉलीवुड से जुड़ी तीन हस्तियों के नाम सामने आए है जो कि इस आलीशान शादी का हिस्सा बनेंगी। शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान को दीपिका और रणवीर ने खुद जाकर शादी का न्यौता दिया था। ऐसे में इन तीनों का आना तय माना जा रहा है। दीपिका और रणवीर शुरुआत से ही शादी को प्राइवेट अफेयर रखना चाहते थे। कहा जा रहा है कि शादी में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। ऐसा इसलिए कि कोई भी तस्वीर बाहर जाने न पाए। 

4 of 5
deepveer wedding - फोटो : twitter
दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने जा रहे कुछ लोगों के नाम सामने आए है। बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर, म्यूजीशियन संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान का नाम भी शामिल है। शादी में दीपिका और रणवीर सब्यसाची के ही डिजाइनर कपड़े पहन रहे हैं। दीपिका एक दिन साड़ी और दूसरे दिन लहंगा पहन रही हैं तो वहीं अब रणवीर के कपड़ों को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणवीर सब्यसाची द्वारा तैयार की गई कांजीवरम शेरवानी पहनने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone and Ranveer - फोटो : File Photo
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर का अफेयर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' फिल्म से शुरू हुआ था। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद यह दोनों शादी करने जा रहे हैं। शादी के बाद मुंबई और बैंगलुरु में रिसेप्शन रखा गया है। बैंगलुरु में 21 नवंबर को और मुंबई में 28 नवंबर को ग्रैंड हयात में रखा गया है। इसके साथ ही मेहमानों से दीपवीर ने निवेदन किया है कि वह जो भी देना चाहते हैं वह एनजीओ को डोनेट कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें