फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट लगने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई राखी सावंत, बोली- पब्लिसिटी स्टंट नहीं है ये

Tue, 13 Nov 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
चोट लगने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत पहली बार मीडिया के सामने आई और बात करते हुए एक्ट्रेस के दिल का दर्द बाहर निकला। जानिए क्या बोलीं वो...
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत
पंचकूला में ग्रेट खली रिटर्न शो में डांस परफार्मेंस के दौरान राखी सावंत को विदेशी महिला रेसलर ने उठाकर पटक दिया। राखी को कमर में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद राखी मीडिया से रूबरू हुईं।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत
राखी ने पत्रकारों से बात की और एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया। व्हील चेयर पर बैठे-बैठे पत्रकारों से बातचीत करते हुए वह फूट-फूट कर रो पड़ीं। उसने कहा कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, यदि वह मर गईं तो भी लोगों को यही लगेगा।
 



 

4 of 5
राखी सावंत
होटल के बेड पर आराम करते हुए राखी सावंत फूट-फूट कर रो रही थीं और पास बैठे रेसलर ग्रेट खली से बोल रही थीं कि ‘खली भाई मेरी पिटाई का बदला लो, तुम्हारे पास जो भी महिला रेसलर हैं उसको विदेशी महिला पहलवान के मुकाबले में उतारो और उसकी पिटाई करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत
राखी ने कहा कि मुझे विदेशी महिला से तो डर लगने लगा है। मुझे अपनी मम्मी के पास जाना है, अब मैं यहां नहीं रहूंगी। बता दें कि द ग्रेट खली, राखी का हाल चाल जानने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और राखी की चोट के बारे में जाना।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें