फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9Pm9Minute: रणवीर-दीपिका से लेकर हार्दिक-नताशा ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, साथ में दीया जलाकर दिया एकता का संदेश

Mon, 06 Apr 2020 11:07 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Couples - फोटो : Social Media
जब भी कभी देश हित की बात होती है तो पूरा बॉलीवुड हमेशा एकजुट होकर साथ खड़ा रहता है। कोरोना से जंग में भी बॉलीवुड का बहुत बड़ा समर्थन देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी की 9 बजे 9 मिनट वाली मुहिम का भी बॉलीवुड सेलेब्स ने भरपूर समर्थन किया। बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे बीती रात अपने घर की बाल्कनी या छत पर दीया/ टॉर्च जलाते हुए नजर आए। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस कपल्स ने भी एक साथ मिलकर दीया जलाया। इस पैकेज में हम आपको दिखाएंगे बॉलीवुड के वो कपल्स जिन्होंने साथ मिलकर पीएम मोदी की दीया जलाओ मुहिम का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर-दीपिका
बॉलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण देश हित से जुड़े हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दीपिका और रणवीर ने पीएम मोदी की इस मुहिम का भी पूर्ण समर्थन करते हुए अपने घर की बाल्कनी में एक साथ दीया जलाया। इसकी तस्वीर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इस काम में पीछे नहीं रहे। विराट अनुष्का ने भी अपने घर की चौखट पर दीया जलाया। दोनों की साथ में दीया जलाते हुए तस्वीर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इसके साथ में अनुष्का ने एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है।

4 of 6
अर्जुन रामपाल गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन-गैब्रिएला
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने परिवार के साथ इन दिनों करजत में हैं। लॉकडाउन के बाद अर्जुन वहीं फंस गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार को भी वहीं बुला लिया। अर्जुन ने भी अपनी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला के साथ करजत में दीया जलाया। अर्जुन ने अपनी और गैब्रिएला की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।

विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या, नताशा - फोटो : Social Media
हार्दिक-नताशा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस मुहिम का समर्थन करने में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी मंगेतर नताशा भी पीछे नहीं रहे। हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक के साथ मोमबत्ती जलाते हुए एक बुमरैंग वीडियो साझा किया है। जिसमें दोनों मोमबत्ती जला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
ऐश्वर्या-अभिषेक
बॉलीवुड के बेहतरीन कपल में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस काम में पीछे नहीं रहे। ऐश्वर्या और अभिषेक ने भी बेटी आराध्या के साथ मिलकर दीया जलाया। इसकी तस्वीर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक सपेद रंग की कपड़ों में नजर आ रहे हैं तो वहीं बेटी आराध्या बच्चन भी काली और सफेद लाइनिंग वाली फ्रॉक में नजर आ रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें