फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्ते से परिवार से दूर सलमान, भतीजे के साथ आधी रात में वीडियो शेयर कर बोले- 'डर गया हूं'

Mon, 06 Apr 2020 10:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
लॉकडाउन के कारण सभी अपने घरों में हैं और खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख रहे हैं। इस बीच सलमान खान अपने घर पर नहीं बल्कि पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हुए हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद से वो यहीं पर रह गए। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी हैं। सभी अर्पिता के बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने यहां पहुंचे थे। अब सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ सोहेल खान के बेटे निर्वान खान भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
सलमान और उनका परिवार पनवेल स्थित फार्महाउस में है तो वहीं उनके पिता सलीम खान अकेले घर पर हैं। रविवार देर रात करीब एक बजे सलमान ने वीडियो मैसेज में बताया कि 'हम लोग यहां कुछ दिनों के लिए आए थे। अब हम यहीं पर हैं। हम लोग तो यहां पर डर गए हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान निर्वान से पूछते हैं कि उन्होंने अपने फादर को कब से नहीं देखा है? जवाब में निर्वान कहते हैं, 'तीन हफ्ते हो गए हैं।' इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा है क्योंकि हम यहां पर हैं जबकि वो घर पर अकेले हैं।'

4 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
सलमान आगे निर्वान से पूछते हैं कि क्या उन्हें वह डायलॉग याद है- 'जो डर गया समझो मर गया।' सलमान की बात पर निर्वान हामी भरते हैं।  सलमान कहते हैं, 'ये डायलॉग यहां पर अप्लाई नहीं होता। हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं। आप लोग बहुत बहादुर मत बनो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
वीडियो के आखिर में सलमान फिर से कहते हैं, 'मोरल ऑफ द स्टोरी है कि हम लोग डर गए हैं। जो डर गया, समझो वह बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी।' बता दें कि लॉकडाउन के बाद सामने आए सलमान खान के इस  वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही उनके इस डर की तारीफ भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें