2.0
- फोटो : twitter
'2.0' की धमाकेदार ओपनिंग
रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 29 नवंबर को फिल्म रिलीज के साथ ही धमाकेदार शुरुआत की। रजनीकांत के फैंस ने दक्षिण भारत में उनकी फिल्म को अच्छी ओपनिंग तो दिया ही लेकिन यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के दूसरे इलाकों में भी फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जो कि सरप्राइज करने वाला है। 2.0 ने पहले दिन हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म ने 'भारत में 85 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं ओवरसीज में 30 करोड़ रुपये जुटा लिए। इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल बिजनेस 115 करोड़ रुपये रहा।' फैंस में फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज है उसके बाद माना जा रहा है वीकेंड में 2.0 कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।