फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपवीर के रिसेप्शन में जाने के लिए मेहमानों को पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त, कार्ड वायरल होते ही खुलासा

Mon, 12 Nov 2018 02:31 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika and ranveer - फोटो : twitter
दीपिका और रणवीर सिंह की शादी से पहले इन दोनों के रिसेप्शन कार्ड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कार्ड के वायरल होते ही इन दोनों की रिसेप्शन तारीख भी सामने आ गई हैं। शादी की तरह ही यह दोनों 2 बार रिसेप्शन दे रहे हैं। इस बीच इन दोनों के रिसेप्शन से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika ranveer - फोटो : amar ujala
शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरु में 21 नवंबर को देंगे। तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। दीपिका बैंगलुरु की रहने वाली हैं इस वजह से पहला रिसेप्शन वहीं दिया जाएगा। इस रिसेप्शन में परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्तों शामिल होंगे। जबकि मुंबई में रखी गई ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां इस पॉवर कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer deepika - फोटो : File Photo
रिसेप्शन कार्ड के मुताबिक होटल ग्रैंड हयात में मुंबई में रिसेप्शन दिया जाएगा। वहीं इस रिसेप्शन में 3000 लोगों के शरीक होने की बात कही जा रही है। इन दोनों रिसेप्शन में सबसे ज्यादा अहम मुंबई में होने वाली पार्टी होगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है।

4 of 5
ranveer deepika - फोटो : File Photo
रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं। इस एनजीओ का नाम द लिव लव लाइफ फाउंडेशन है। दीपिका इस फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। यहां तक कि इस फाउंडेशन की वेबसाइट पर दीपिका की कुछ तस्वीरें भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer deepika - फोटो : File Photo
दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर #deepveerkishaadi ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर शादी में शामिल होने वाले बारातियों ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वह सजे-धजे और हाथ में ढोल पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही लेक कोमो में जिस विला में शादी हो रही है उसकी तस्वीरें भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें