फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की शादी के वेन्यू का किराया 25 लाख रुपये, देखिए अंदर की तस्वीरें

Tue, 23 Oct 2018 08:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer, Deepika
बॉलीवुड के लवी-डवी कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों लव बर्ड्स 14 और 15 नवंबर, 2018 को पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाएंगे। वैसे दोनों कपल ने अभी तक अपनी वेडिंग लोकेशन का जिक्र नहीं किया है लेकिन खबरों की मानें तो दोनों इटली में झील कोमो के नजदीक एक शानदार विला में शादी करेंगे। उसका किराया समेत अन्य जानकारियां हमारे हाथ लग चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका-रणवीर की शादी के वेन्यू का किराया 25 लाख रुपये, देखिए अंदर की तस्वीरें
आपको बता दें कि दोनों ने विला डेल बाल्बिनेलो में शादी रचाने का फैसला किया है। शानदार विला झील कोमो को ओवरलक करता है और इसमें शानदार दृश्य हैं। वहीं यह विला कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के लिए विवाह के लिए भी चुना जा चुका है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस स्मॉलिंग और पत्नी सैम कुक ने भी झील के नजदीक शानदार विला बाल्बिनेलो में ही शादी रचाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका-रणवीर की शादी के वेन्यू का किराया 25 लाख रुपये, देखिए अंदर की तस्वीरें
वहीं बता दें कि विला में वेडिंग सेरेमनी का किराया 8.5 लाख से 25 लाख रुपये तक होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी में 30 दोस्तों और परिवार वालों शामिल होंगे। तो वहीं दोनों लव बर्ड्स का ग्रैंड रिसेप्शन 1 दिसंबर, 2018 को मुंबई में आयोजित होगा। दीपवीर 14 और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज और अन्य दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी रचाएंगे।

4 of 5
दीपिका-रणवीर की शादी के वेन्यू का किराया 25 लाख रुपये, देखिए अंदर की तस्वीरें
शादी की घोषणा करते हुए बॉलीवुड सितारों सहित इन दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दे रहे हैं। 14 तारीख को शादी की मेहंदी, संगीत इत्यादि रस्में होंगी और 15 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। इस अच्छी खुशखबरी के साथ यह बात तो दिमाग में आती है कि आखिर इन्होंने एक-दूजे का हो जाने के लिए 15 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका-रणवीर की शादी के वेन्यू का किराया 25 लाख रुपये, देखिए अंदर की तस्वीरें
हम आपको बताना चाहेंगे कि 15 नवंबर की तारीख दीपिका और रणवीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। दरअसल यह वही तारीख है जब 2013 में दोनों की सुपरहिट फिल्म रामलीला सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच प्यार का बीज अंकुरित हुआ था और इसके बाद इनके बीच में उठती प्रेम तरंगों को इनके फैंस ने भी समय-समय पर महसूस किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें